कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी सतीश कुमार ने कहा कि भिवानी उनके घर के समान है। कार्य के दौरान अधीनस्थ कर्मचारियों व साथी अधिकारियों का उनको पूरा सहयोग मिला, जिसके परिणाम स्वरूप हर कार्य अच्छे ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि चाहे अधिकारी हो या फिर कर्मचारी हो, व्यवहार और कार्यशैली ही उनकी पहचान होती है। उन्होंने कहा कि इंसान व्यवहार को लंबे समय तक याद रखता है। उन्होंने कहा कि कार्य करने के दौरान हमारी कार्यशैली पर भी बहुत कुछ निर्भर होता है। उन्होंने कहा कि भिवानी का कार्यकाल उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां पर उन्हें हर किसी से सहयोग मिला। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल, नायब तहसीलदार रामचंद, अधीक्षक सतपाल यादव, संदीप, दीपक, रमन व रामफल सहित अनेक स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
एसडीएम कार्यालय में निवर्तमान एसडीएम एवं मुख्यमंत्री के नवनियुक्त ओएसडी सतीश कुमार के सम्मान में विदाई समारोह में मौजूद गणमान्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2s1dkMK