जीवन और समाज की तरक्की शिक्षा से संभव - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 5 January 2020

जीवन और समाज की तरक्की शिक्षा से संभव

हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा ने कहा कि किसी भी समाज के आगे बढ़ने का एकमात्र माध्यम शिक्षा है। शिक्षा से ही जीवन व समाज की तरक्की संभव है। शिक्षित समाज ही देश के निर्माण में अपना योगदान दे सकता है।

वे रविवार को शहर में एक रिसोर्ट में उनके व प्रजापति समाज के नवचयनित एचसीएस अधिकारियों के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रजापति समाज की तरफ से विधानसभा उपाध्यक्ष गंगवा व प्रजापति समाज से हाल ही एचसीएस बने मोहित महराणा, डॉ. सुभाष कैथल, अमित समैण पुठ्ठी, जयप्रकाश सोनीपत, सुरेश नोखवाल हिसार का सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों को उच्च शिक्षा देने के साथ-साथ उनको जीवन का लक्ष्य बताना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य का निर्धारण भी बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव व पारदर्शिता के आधार पर नौकरियां देने का काम कर रही है। मेरिट के आधार पर नौकरियों की भर्ती की जा रही है। परिणाम स्वरूप होनहार बच्चों को आगे बढऩे के अवसर मिल रहे हैं। इसी के चलते एचसीएस के बैच में प्रजापति समाज के एकसाथ पांच बच्चे नियुक्त हुए हैं, जो अपने आप में गौरवांवित करने वाली बात है। उन्होंने कहा कि जिन घरों में एक भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में नहीं है, उनको पांच नंबर अतिरिक्त दिए जा रहे हैं ताकि वे समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में योग्य बच्चे न मिलने की बात लिखकर नियुक्ति खाली छोड़ दी जाती थी। कार्यक्रम के संयोजक नगर परिषद के वाइस चेयरमैन मामनचंद ने भिवानी में प्रजापत समाज के लिए छात्रावास बनवाने की मांग की, जिस पर गंगवा ने जमीन उपलब्ध करवाने पर इस मांग को हर संभव पूरा करने का आश्वासन दिया। नप चेयरमैन रणसिंह यादव ने छात्रावास के लिए दो हजार गज जमीन देने की घोषणा की और कहा कि इसका जल्द ही प्रस्ताव पारित कर दिया जाएगा।

प्रजापति सम्मेलन में समाज के एचसीएस सम्मानित, विस उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा बोले

आगे बढ़ने के लिए बड़ी सोच जरूरी

समारोह के दौरान नव चयनित एचसीएस अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। मोहित कुमार ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपनी सोच को बड़ा रखना जरूरी है। इसके साथ-साथ कड़ी मेहनत भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जीवन में असफलता और ठोकर जरूर मिलती है, लेकिन इनसे निराश नहीं होना चाहिए। इसी प्रकार से अमित कुमार ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। सफलता किसी मंत्र से नहीं मिलती है। उन्होंने युवाओं से कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में होनहार विद्यार्थी दीपक, हिमांशु, रीना को को सम्मानित किया गया। समारोह को माटी कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र गंगवा, कार्यक्रम संयोजक नप के वाइस चेयरमैन मामन चंद, पटोदी के एसडीएम राजेश कुमार, शांता कुमार आर्य ने भी संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता श्रीदक्ष प्रजापति महासभा के अध्यक्ष धर्मबीर ठेकेदार ने की। इस अवसर पर माटी कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कर्ण सिंह राणोलिया, संजय वर्मा, रमेश टांक आिद थे।

नागरिकता देने का कानून है सीएए

तोशाम| हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का कानून है। यह देशहित में सरकार द्वारा लिया गया बड़ा ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण निर्णय है। नागरिकता संशोधन अधिनियम पर विपक्ष भ्रामक प्रचार कर रहा है। डिप्टी स्पीकर ने ये बाते रविवार शाम को स्थानीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कही। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि देश के विभाजन के समय दोनों देशों के बीच तय हुआ था कि अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा की जाएगी। देश के बंटवारे के समय पाकिस्तान में 23 प्रतिशत हिंदू थे जो आज घटकर दो प्रतिशत से भी कम रह गए हैं। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन करवा दिया गया या बाहर निकाल दिया गया। अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किए गए। इसी प्रताड़ना के चलते जो शरणार्थी के तौर पर भारत में रह रहे हैं उनको नागरिकता दिए जाने के लिए यह बिल लाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35sLbf7

ADD











Pages