परमजीत बोला-मैंने कोल्ड ड्रिंक मांगी थी, रमन ने बोले अपशब्द तो हुआ था विवाद, निशाने पर था मैं मगर हत्थे चढ़ गया था विनीत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 20 January 2020

परमजीत बोला-मैंने कोल्ड ड्रिंक मांगी थी, रमन ने बोले अपशब्द तो हुआ था विवाद, निशाने पर था मैं मगर हत्थे चढ़ गया था विनीत

रेड स्क्वेयर मार्केट में हुए विनीत मर्डर केस में सोमवार को मिलगेट थाना पहुंचकर बर्थ-डे ब्वॉय पंकज और दोस्त परमजीत ने अपने-अपने बयान दर्ज करवाए। पंकज ने बताया कि मैंने दोस्त परमजीत, रमन और विनीत सहित अन्य युवकों को पार्टी में बुलाया था। जिस कैफे में पार्टी हुई थी उसका संचालक मौजूद नहीं था। एक अन्य परिचित से पार्टी करने देने की कहकर वहां बर्थ डे मना रहा था। तब झगड़ा हो गया था। कैफे का संचालन कर रहे व्यक्ति ने हमें बाहर निकालकर शटर डाउन कर दिया था। कुछ अंदर रह गए तो कुछ बाहर थे।

काफी देर बाद मामला शांत होता देखकर व्यक्ति ने हमें बाहर निकाल दिया था। जब बाहर आए तो विवाद बढ़ गया था, जिसमें विनीत की हत्या हो गई थी। परमजीत ने बताया कि मैंने पार्टी के दौरान रमन से कोल्ड ड्रिंक की बोतल मांगी थी। उसने मुझे अपशब्द बोलने शुरू कर दिए थे। इस बात पर हमारा झगड़ा हो गया था। बाहर आकर वह फिर से भिड़ गया था। वह चाकू कहां से लाया था पता नहीं लेकिन पार्टी के दौरान उसके पास नहीं देखा था। मारपीट के दौरान विनीत ने ईंट उठाकर रमन पक्ष पर फेंकी थी। इसके बाद वे सभी भाग गए थे, जिनके पीछे ईंट-पत्थर लेकर अन्य युवक दौड़े थे। रमन के निशाने पर मैं था लेकिन वहां से बचकर निकल भागा था। विनीत वापस दौड़ते समय लड़खड़ा गया था। जब संभल तो रमन उस तक पहुंच चुका था और वह उसके हत्थे चढ़ गया। रमन ने बिना सोचे-समझे उसके चाकू घोंप दिया और धमकी देकर चला गया था।

बाइक पर बैठकर विनीत को अस्पताल पहुंचाया था। करीब 2 घंटे तक उपचार हुआ मगर जान नहीं बच पाई थी। फिलहाल पुलिस एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उनकी धरपकड़ के लिए लगातार प्रयासरत है लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sMwhmI

ADD











Pages