
हिसार | यह तस्वीर सिविल अस्पताल परिसर की है। यहां धुलाई के बाद बेडीशीट को कचरे-मिट्टी पर सुखाया गया है। इतना ही नहीं धुलाई के बावजूद खून के दाग साफ नहीं होते हैं। इनके पुन: प्रयोग से मरीजों के संक्रमित का खतरा रहता है। इस मामले में स्वास्थ्य अधिकारी संज्ञान ले चुके हैं लेकिन धुलाई के बाद सुखाने की कोई उचित व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी है। कार्यकारी पीएमओ डॉ. रतना भारती का कहना है कि मैंने खुद धोबी घाट का निरीक्षण किया था। वहां धुलाई के बाद कर्मचारी जमीन पर बेडीशीट व अन्य कपड़े सुखाते मिले थे। इन्हें ऐसा करने से मना किया है। धोबी घाट में सफाई के निर्देश दिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sHksxZ