नहला में पशु बांधने को लेकर विवाद, महिला सहित दो घायल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 30 January 2020

नहला में पशु बांधने को लेकर विवाद, महिला सहित दो घायल

थाना अग्रोहा के अंतर्गत सिवानी बोलान गांव से पुलिस ने एक युवक को 32 बोर के पिस्ताैल अाैर सात जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। युवक को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी रूपेश चौधरी ने बताया कि अग्रोहा क्षेत्र में पुलिस ने नशा रोको अभियान चला रखा है। पुलिस बस अड्डों पर आने जाने वाले युवकों पर नजर रखे है। पुलिस टीम गुरुवार दोपहर को गश्त पर थी। सिवानी बस अड्डे पर गई हुई थी। वहां पर एक युवक पुलिस को देखकर अड्डे से वहां से खिसकने लगा तो उस पर शक हो गया और उसे पकड़ कर तलाशी ली तो उसे 32 बोर का पिस्तौल व सात जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने पूछताछ की तो बताया कि वह सिवानी बोलान का ईश्वर सिंह है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है।

भास्कर न्यूज| अग्रोहा

नहला गांव में गली में पशु बांधने को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने हमलाकर एक गर्भवती महिला सहित दो लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों के बयान पर आधा दर्जन लोगों के पर दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दिये बयान में नहला निवासी मंगत ने बताया कि वह गली में पशु बांधने के लिए खुंटा रोप रहा था तो पड़ोसी हरदेवा आया और उसने कहा कि यहां पशु मत बांधना। यहां पर मेरी गाड़ी खड़ी होगी। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इतनी देर में हरदेवा ने अपने परिवार के सदस्यों को आवाज देकर बुला लिया। हरेदवा के घर से आधा दर्जन लोग लाठियों से लैस होकर आए और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर उसकी पुत्रवधु ममता देवी भाग कर आई तो हमलावरों ने उसे भी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। उसकी पुत्रवधु सात महीने की गर्भवती है। जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भूना के सरकारी अस्पातल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। मेडिकल के सीएमओ डाॅ. राकेश शर्मा ने बताया कि गर्भवती महिला की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने घायलों के बयान पर पिता-बेटों सहित आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने सिवानी बोलान से 32 बोर पिस्टल अाैर 7 कारतूस सहित युवक को किया गिरफ्तार

नव भारत स्कूल के प्राचार्य की माता का निधन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Oc2rzB

ADD











Pages