एसडीएम दफ्तर पहुंचे बीईओ बोले-मैंने अध्यापक को पढ़ाने के लिए कहा था, अपमान नहीं किया - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 8 January 2020

एसडीएम दफ्तर पहुंचे बीईओ बोले-मैंने अध्यापक को पढ़ाने के लिए कहा था, अपमान नहीं किया

एसडीएम के आदेश पर बराड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी रामप्रकाश ने एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर अपना पक्ष रखा।

बीईओ ने कहा कि स्कूल में जाकर स्कूल, अध्यापक, स्टाफ व बच्चों को चेक करना उनकी ड्यूटी है। ऐसे में अगर कोई बच्चा या अध्यापक अनुशासन भंग करता है तो उसे दिशा निर्देश देने पड़ते हैं। स्कूल में कई बच्चे ऐसे हैं जो स्कूल की फीस तक नहीं दे पाते। बावजूद इसके अगर उनको अध्यापक न पढ़ाएं तो अध्यापकों को दिशा निर्देश देने पड़ते हैंं। बीईओ ने कहा कि अध्यापक ने जो आरोप लगाए हैं वे निराधार हैं। उल्लेखनीय है कि एक अध्यापक ने आरोप लगाए थे कि स्कूल में निरीक्षण के दौरान बीईओ अध्यापकों का अपमान करते हैं। डीसी ने यह शिकायत एसडीएम बराड़ा को मार्क की थी।

बीईओ को कार्यालय में बुलाया गया था। उन्होंने अपना बयान दिया है। बीईओ ने कहा कि वे अपनी ड्यूटी सही से करते हैं। जबकि अध्यापक खुद स्कूली बच्चों को पढ़ा नहीं रहा है। ऐसे में किसी भी पक्ष को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा। गिरीश कुमार चावला, एसडीएम, बराड़ा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FwlMH1

ADD











Pages