
स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय पर रन फॉर यूथ-यूथ फॉर नेशन नाम से मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में लगभग दो हजार युवक-युवतियों, बच्चों ने उत्साह, जोश और उमंग के साथ दौड़ लगाई। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में डीसी अजय कुमार, एसपी गंगाराम पूनिया, एडीसी डॉ. मनोज कुमार, सिवानी के एसडीएम सतबीर सिंह मान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मैराथन पांच और 10 किलोमीटर की हुई। मैराथन में अपना संदेश देते हुए कृषि एवं पशुपालन मंत्री दलाल ने कहा कि भारत युवाओं को देश है, जबकि दुनिया के अधिकांश देशों की आबादी बुजुर्ग अवस्था की ओर है। उन्होंने कहा कि समाज में परिवर्तन युवा वर्ग ही ला सकता है। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के कंधों पर ही है। स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया में भारतीय दर्शन और अध्यात्म का संदेश देते हुए बताया कि भारत हमेशा से ही महान रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि युवाओं को नशा व अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के हित के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। इस दौरान डीसी अजय कुमार ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा का प्रयोग सकारात्मकता के साथ समाज हित में करना चाहिए। एसपी गंगाराम पूनिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित मैराथन के माध्यम से युवाओं ने पूरे समाज में अपना योगदान देने का संदेश दिया है। कार्यक्रम में संजय दुआ और राजेश बजाज ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, डीएसपी बीरेंद्र सिंह, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल, रमेशचंद, नंदराम धानिया, ठा. विक्रम सिंह, विजय गोठड़ा, डॉ. हरीश कुमार, वेदप्रकाश लांबा, विष्णु भगवान, डॉ. मदन मानव, जगदीश जांगड़ा सहित अनेक कोच, खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
स्वामी विवेकानंद जयंती 

कृषि एवं पशुपालन मंत्री जय प्रकाश दलाल ने भीम स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर किया मैराथन को रवाना
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tfw0ZJ