एनसीसी युवाओं के चरित्र निर्माण में देती योगदान: ले. कर्नल रामकिशन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 12 January 2020

एनसीसी युवाओं के चरित्र निर्माण में देती योगदान: ले. कर्नल रामकिशन

11 हरियाणा बटालियन एनसीसी की अाेर से वार्षिक शिविर में हरियाणा से 6 महाविद्यालय औैर 18 विद्यालयों ने भाग लिया। कैंप कमांडेंट ले.कर्नल रामकिशन परमार ने कहा कि एनसीसी एक संगठित एवं अनुशासित संगठन है, जो राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए संकल्पबद्ध है। एनसीसी युवाओं का चरित्र निर्माण कर उनमें आपसी सहयोग, सद्भाव, सामंजस्य की भावना का विकास तो कर ही रही है साथ ही साथ उन्हें राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बांध रही है।

एनसीसी कैडेट्स की समय-समय पर आयोजित सामाजिक गतिविधियां रक्तदान, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता अभियान आदि में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट्स को हथियारों के बारे में विस्तार से बताया और उन्हें उनसे रूबरू करवाया। कैडेट्स को सूबेदार नारायण व कम्पनी हवलदार हरजीत, जितेन्द्र ने 5.56 एमएम इंसास राइफल, 7.62 एमएम सेल्फ लोडिंग राइफल और .22 राइफल से पोजिशन लेने का तरीका, फायर करने का तरीका और प्रत्येक हिस्से को विस्तार से समझाया। इसके साथ-साथ कैडेट्स को 22 की फायरिंग करने का अनुभव कैम्प कमांडेंट ले. कर्नल रामकिशन परमार के आदेशानुसार दिया गया।

सूबेदार मेजर अजय कुमार ने बताया कि कई कैडेट्स ने बहुत अच्छा निशाना लगाकर फायरिंग प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया। कैंप दंडपाल कैप्टन अनिल तंवर ने बताया इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ड्रील, वैपन, मैप रिडिंग, फायरिंग, स्पोर्ट्स प्रशिक्षण के साथ-साथ बेस्ट कैडेट्स, प्रश्नोत्तरी विभिन्न प्रतियोगिताएं की जाएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NmtfwB

ADD











Pages