प्रदेश में क्राइम इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीअाईडी) काे लेकर चल रही कंट्राेवर्सी थम नहीं रही है। सीआईडी को गृह विभाग से अलग किए जाने की तैयारी के बीच मंगलवार को गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान आया है। अम्बाला में विज ने कहा, ‘मुख्यमंत्री सर्वेसर्वा हैं। वे अधिकारियों को सिर्फ आदेश देकर कुछ भी कर सकते हैं। उन्हें किसी तरह की तैयारी करने की भी जरूरत नहीं है। वे किसी भी विभाग का विभाजन कर सकते हैं और लेना चाहें तो ले सकते हैं। लेकिन यह जो भागमभाग हो रही है, इसके पीछे जरूर कोई मंशा है। मंशा क्या है और किसकी है, इसके बारे में पता नहीं।’ वहीं, पानीपत में सीएम मनाेहरलाल ने कहा, ‘सीअाईडी सरकार का इंटरनल मामला है। यह पब्लिक काे बताने की अावश्यकता नहीं हाेती। हम अापस में बात कर रास्ता निकाल लेंगे। काेई टेक्निकल दिक्कत है, उसे दूर कर देंगे।’
सीआईडी को गृह विभाग से अलग करने की तैयारी
चर्चा ये भी: सीआईडी लिया तो गृह विभाग भी छोड़ सकते हैं विज
इधर, विज की ओर से कई मामलों में अड़ने पर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि उनसे सीआईडी लिया जाता है तो वे गृह विभाग भी छोड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने इसे लेकर करीबियों से चर्चा भी शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि सीएमओ में सीआईडी को गृह विभाग से अलग करने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
भास्कर न्यूज | राजधानी हरियाणा/पानीपत
प्रदेश में क्राइम इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीअाईडी) काे लेकर चल रही कंट्राेवर्सी थम नहीं रही है। सीआईडी को गृह विभाग से अलग किए जाने की तैयारी के बीच मंगलवार को गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान आया है। अम्बाला में विज ने कहा, ‘मुख्यमंत्री सर्वेसर्वा हैं। वे अधिकारियों को सिर्फ आदेश देकर कुछ भी कर सकते हैं। उन्हें किसी तरह की तैयारी करने की भी जरूरत नहीं है। वे किसी भी विभाग का विभाजन कर सकते हैं और लेना चाहें तो ले सकते हैं। लेकिन यह जो भागमभाग हो रही है, इसके पीछे जरूर कोई मंशा है। मंशा क्या है और किसकी है, इसके बारे में पता नहीं।’ वहीं, पानीपत में सीएम मनाेहरलाल ने कहा, ‘सीअाईडी सरकार का इंटरनल मामला है। यह पब्लिक काे बताने की अावश्यकता नहीं हाेती। हम अापस में बात कर रास्ता निकाल लेंगे। काेई टेक्निकल दिक्कत है, उसे दूर कर देंगे।’
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36VeDvU