ग्रामीणों ने बुजुर्गों को किए वस्त्र दान, लिया आशीर्वाद - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 14 January 2020

ग्रामीणों ने बुजुर्गों को किए वस्त्र दान, लिया आशीर्वाद

अलेवा | क्षेत्र के विभिन्न गांव के ग्रामीणों द्वारा मंगलवार को मकर संक्रांति का पावन त्याेहार पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। पावन त्याेहार के मौके पर ग्रामीणों द्वारा घरों में कई प्रकार के व्यंजन बनाए गए। मकर संक्रांति के अवसर पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा अपने बुजुर्गों को खाना आदि खिलाकर वस्त्र दान किए गए। वस्त्र दान करने के बाद महिलाओं ने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। ग्रामीण दीपक, सोनू, रमेश, सुरेंद्र व महिला संतोष, अनिता, कमलेश, बीरमति व भतेरी देवी ने बताया कि हरियाणवी संस्कृति मे मकर संक्रांति के त्याेहार का काफी महत्व है। इस त्यौहार के दिन दिया गया दान सबसे उत्तम माना गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Alewa News - haryana news villagers donated clothes to the elderly took blessings


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RlaBX5

ADD











Pages