दिल्ली मेट्रो के अलग-अलग स्टेशनों पर ट्रेन के आगे कूदे दो लोग, एक की मौत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 3 January 2020

दिल्ली मेट्रो के अलग-अलग स्टेशनों पर ट्रेन के आगे कूदे दो लोग, एक की मौत

नई दिल्ली .दिल्ली में शुक्रवार सुबह 2 अलग-अलग मेट्रो स्टेशन पर 2 लोगों ने मेट्रो के आगे कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा मामूली रूप से घायल हो गया। पहली घटना सुबह 11.20 बजे झिलमिल पार्क मेट्रो स्टेशन की है, जहां किशन लाल (55) ने मेट्रो के सामने छलांग लगा दी। हालांकि समय रहते मेट्रो चालक ने ब्रेक लगा थी।

इस कारण उनकी जान बच गई। वहीं दूसरी घटना सुबह करीब 11.55 बजे घिटोरनी मेट्रो स्टेशन पर सामने आई। यहां पर नितिन चंडोक (42) ने मेट्रो के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने नितिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं किशन लाल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि नितिन के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मेट्रो चालक की सूझबूझ से बच गई दूसरे शख्स की जान

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 11.55 बजे सूचना मिली कि एक शख्स घिटोरनी मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूद गया है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शख्स को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि नितिन सी- ब्लॉक साकेत में रहते थे। वह एक निजी कंपनी में काम करते थे। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ कर कारणों का पता किया जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद समयपुर बादली और हुडा सिटी सेंटर के बीच करीब 15 से 20 मिनट तक मेट्रो सेवा बाधित रही। हालांकि बाद में सेवा सामान्य हो गई।


वहीं नंद नगरी निवासी किशन लाल सुबह करीब 11.20 बजे मेट्रो ट्रेन के आगे कूद गए। गनीमत यह रही कि मेट्रो चालक ने समय पर ब्रेक लगा दी। इस कारण उनकी जान बच गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ पर पता चला कि वह पिछले 6 साल से गले के कैंसर से पीड़ित हैं। इस कारण आत्महत्या करने के लिए मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दे दी है। पुलिस ने बताया कि चालक ने बिना टक्कर मारे ही ट्रेन रोक दी थी।

येलो, रेड और ग्रे लाइन पर ट्रेन सेवाएं हुईं प्रभावित

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन, रेड लाइन पर दो शख्स के खुदकुशी के प्रयास के कारण जहां सुबह करीब आधे घंटे ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। वहीं ग्रे लाइन पर दोपहर 3:31 बजे एक ट्रेन खराब हो गई थी जिसकी वजह से करीब दो घंटे तक दिक्कत रही। शाम करीब 5:39 मिनट पर सेवा सामान्य हो गई। डीएमआरसी ने सुबह 11:23 बजे एक ट्वीट में कहा, “घिटोरनी में एक यात्री के ट्रैक पर आने के कारण सुल्तानपुर और हुडा सिटी सेंटर के बीच सेवाओं में देरी हो रही है। अन्य सभी लाइनों पर सेवा सामान्य है।”येलो लाइन पर 37 स्टेशन हैं। यह लाइन दिल्ली के समयपुर बादली को गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है। यह सबसे व्यस्त लाइनों में से एक है। वहीं तकनीकी कारणों से मेट्रो की ग्रे लाइन पर भी सेवाएं प्रभावित हुईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मेट्रो स्टेशन पर 2 लोगों ने मेट्रो के आगे कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की इनमें से एक की मौत हो गई


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZOhML6

ADD











Pages