भास्कर न्यूज | बिलासपुर
नव वर्ष के आगमन पर महर्षि वेद व्यास भवन बिलासपुर में ओम योगा ग्रुप की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कस्बा व आसपास के क्षेत्र की 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। वेद व्यास भवन में महिलाओं ने गीता पाठ व भजन कीर्तन कर नए वर्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप की संचालिका नमिता व सीमा सिंगला ने की। सीमा सिंगला ने कहा कि बदलते हुए परिवेश में महिलाओं को समाज के प्रत्येक कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों व बच्चों को भारतीय संस्कृति से जुड़ाव बनाए रखने के लिए भारतीय प्राचीन वेदों, महाकाव्यों का अध्ययन अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के प्रयोग ने आमजन को केवल फोन के माध्यम से जोड़ा है। वास्तव में हमें अपनाें से बहुत दूर कर दिया है। संबधों को निभाने, गरीब व जरूरतमंद की सेवा करना, सामाजिक कल्याण के कार्यों में भागीदारी सुनिश्चत करना अति आवश्यक है। युवा वर्ग को आगे आकर देश के महापुरुषों से प्ररेणा लेकर सकारात्मक कार्य करने चाहिए। कार्यक्रम में महिलाओं ने बैलून प्रतियोगिता, अंताक्षरी, नृत्य, एकल गायन में भाग लिया। इस मौके पर सविता, साक्षी, राधा, पिंकी, सीमा सिंगला, नमिता उपस्थित रहीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37zZ6Bl