गायन में कर्ण और नृत्य प्रतियोगिता में पायल प्रथम - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 19 January 2020

गायन में कर्ण और नृत्य प्रतियोगिता में पायल प्रथम

अम्बाला | नेहरू युवा केंद्र की ओर से कच्चा बाजार में सांझा कदम युवती विकास मंडल करधान के सहयोग से स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहा युवा सप्ताह रविवार को संपन्न हो गया। गांव नन्हेड़ा, खुरचनपुर, खोजकीपुर और साहा युवा मंडल के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने पंजाबी गिद॰दा, हरियाणवी नृत्य के साथ-साथ भाषण, वाद विवाद, मोनो एक्टिंग, नाटक, पेंटिंग प्रतियोगिता कराई। निर्णायक मंडल की भूमिका सोहन लाल, गीतांजलि झा, चमन लाल शर्मा और सुनैना गुप्ता ने निभाई। गायन में जहां कर्ण तो नृत्य में पायल ने पहला स्थान पाया। ओवरअॉल ट्राफी राहुल और सुनैना गुप्ता को संयुक्त से दी गई। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता रेखा रानी ने कहा कि हर व्यक्ति से समाज से जुड़ कर सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता बढ़ानी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news karna in singing and payal first in dance competition


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sF9ZmJ

ADD











Pages