कोर्ट में भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने क्राॅस केस दर्ज किया - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 19 January 2020

कोर्ट में भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने क्राॅस केस दर्ज किया

जिला न्यायिक परिसर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। कैंप थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर चार नामजद व कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि देव नगर निवासी दिनेश कुमार की ओर से दी शिकायत में बताया कि उसका आशीष मलिक वकील से किसी मामले को लेकर केस चल रहा है। शनिवार को कोर्ट परिसर में आशीष मलिक ने अपने वकील साथियों के साथ मिलकर उसके भाई तरुण कुमार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया और केस को वापस लेने की बात कही।

वहीं आशीष मलिक की ओर से दी शिकायत में बताया कि वह कोर्ट परिसर में अपने कुछ साथियों से बातचीत कर रहा था। तभी तरुण कुमार, उसका पुत्र मयंक, भाई दिनेश कुमार व कुछ अन्य साथियों ने लाठी-डंडा से हमला कर दिया। पीडि़त का आरोप है कि उस पर चाकू से भी हमला किया गया जो कि उसके हाथ में लगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36f50XT

ADD











Pages