स्वर्ण जयंती पार्क में लगाए पांच पौधे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 29 January 2020

स्वर्ण जयंती पार्क में लगाए पांच पौधे

गोहाना | नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने पौते हरमन के जन्मदिवस पर स्वर्ण जयंती पार्क में पौधरोपण किया। पार्क परिसर में उन्होंने पांच पौधे लगाए। उन्होंने पार्क में टहल रहे लोगों को परिसर में लगे पौधों का रखरखाव करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रखरखाव के अभाव में अधिकांश पौधे लगाने के कुछ दिन बाद ही सूख जाते हैं। पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण के संरक्षक हैं। ऐसे में उनका संरक्षण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। पौधों की पेड़ बनने तक बच्चों की तरह देखभाल करनी चाहिए। इस अवसर पर सत्यम, चेष्टा, रविंद्र, चिंटू आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2u0ZXgs

ADD











Pages