हिसार/भिवानी.प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार 5 साल तक चलने वाली नहीं है। जल्द ही सरकार बिखर जाएगी और हरियाणा में मध्यावधि चुनाव होना तय है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने कही। वह शनिवार दाेपहर काे सिरसा रोड स्थित ताऊ देवीलाल सदन में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
दुष्यंत चाैटाला काे लेकर उनके दादा ओपी चाैटाला ने कहा कि यदि दुष्यंत इनेलाे में जमे रहते ताे सरकार बनती और वह मुख्यमंत्री हाेते। लेकिन दुष्यंत गुमराह हाे गए और सीएम की बजाय डिप्टी सीएम बनकर ही रह गए।
तंज कसते हुए चाैटाला ने कहा कि दुष्यंत ने उनकाे छाेड़कर रामकुमार गाैतम काे दादा बना लिया। इसका हश्र क्या हुआ, आप सबके सामने है। पूर्व मुख्यमंत्री चाैटाला ने कहा कि विधायक रामकुमार गाैतम ने ताे सर छाेटूराम काे भी नहीं बख्शा था, ऐसे लाेग जहां हैं वहां नुकसान ही करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2STTkq8