करनाल/काछवा. काछवा पीएचसी पर ताला लगा होने के कारण सुबह एक महिला की ऑटो में ही डिलीवरी करवानी पड़ी। महिला साढ़े सात बजे पीएचसी पहुंची। वहां गेट पर ताला लगा हुआ था। इसलिए ऑटो में ही महिला की डिलीवरी करवानी पड़ी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ करनाल डॉ. अश्विनी आहुजा ने इंद्री के एसएमओ को इसकी जांच करने के आदेश दिए हैं। मामला शुक्रवार सुबह का है। जच्चा ने स्टाफ नर्स पर भी धमकाने सहित धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
गांव काछवा की निर्मला देवी सुबह साढ़े सात बजे काछवा पीएचसी में पहुंची। वहां पर गेट पर ताला लगा था। कड़ाके की ठंड में महिला पीएचसी के स्टॉफ का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान महिला की प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई। महिला प्रसव पीड़ा के कारण जोर-जोर से कराह रही थी। महिला के पति प्रवीण कुमार और ऑटो ड्राइवर ने ऑटो में पर्दा लगाकर खुद ही डिलीवरी करवाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QLjcSH