
अम्बाला सिटी | चाइल्ड लाइन अम्बाला अाैर रेलवे चाइल्ड लाइन ने संयुक्त रूप से स्वच्छ भारत, स्वच्छ बचपन अभियान के तहत रेलवे अधिकारियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। चाइल्ड लाइन टीम ने डीएसपी अम्बाला कैंट अनिल कुमार, अारपीएफ से दीपक कुमार, जीअारपी एसएचअाे राम बच्चन, स्टेशन डायरेक्टर बलविंद्र सिंह गिल काे स्वच्छता शपथ भेंट कर अभियान से जाेड़ा। चाइल्ड लाइन काउंसलर अजय तिवारी ने डीआरएम गुरविंदर मोहन सिंह को चाइल्ड लाइन द्वारा बाल संरक्षण एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए चलाई जा रहे चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में चाइल्ड लाइन अम्बाला से काउंसलर अजय तिवारी, टीम सदस्य गजेंद्र, संगीता और वालंटियर रेखा व रेलवे चाइल्ड लाइन से काउंसलर सुशीला, टीम सदस्य मोहित सिंह व वालंटियर परमिंदर का योगदान रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35YjYkQ