
राम बाग रोड पर गुप्ता टीवी फर्म के पास युवक पुष्कर शर्मा को करंट लग गया। करंट लगने पर उसे आनन-फानन में छावनी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक एमके डीजे की दुकान चलाता था। इसके अलावा वह शादी समारोह का भी काम काज देखता था। पुष्कर अविवाहित था और सिकलीगर मुहल्ले का रहने वाला था। उसके दो बड़े भाई हैं। बताया जा रहा है कि युवक को यह करंट रोड के ऊपर से जा रही बिजली की तारों से लगा है। जिसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इस मामले में स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है लेकिन कैंट थाना पुलिस ने इस संबंध में परिजनों से बातचीत भी की है और शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G4EXbd