क्रेडिट कार्ड पिन जनरेट करने का झांसा देकर ठगी की, आरोपी गिरफ्तार हुआ - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 19 January 2020

क्रेडिट कार्ड पिन जनरेट करने का झांसा देकर ठगी की, आरोपी गिरफ्तार हुआ

क्रेडिट कार्ड का पिन जनरेट करने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को साइबर सेल टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से अब तक किए गए अपराधों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार के कैमूर जिला निवासी एवं वर्तमान में भगत सिंह कॉलोनी बल्लभगढ़ में रहने वाले हरिहर कुमार ने पुलिस कमिश्नर को उसके साथ ठगी होने की शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि उसने एक्सिस बैंक का एक क्रेडिट कार्ड बनवाया था। लेकिन उसका कभी इस्तेमाल नहीं किया और ना ही कभी उसका पिन जनरेट कराया। फिर भी उसके खाते से 18 हजार रुपए निकाल लिए गए। इसकी जांच सीपी केके राव ने साइबर सेल को सौंपी थी। साइबर अपराध शाखा की जांच के बाद थाना सेक्टर 8 में केस दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि साइबर सेल ने एक टीम ने तकनीकी माध्यम से केस की जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने डबुआ कॉलोनी निवासी नितिन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

साइबर सेल द्वारा पकड़ा गया ठगी का आरोपी।

बैंक कर्मी की मिलीभगत से कर रहा था ठगी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक्सिस सिक्योरिटी लिमिटेड कम्पनी के जरिए एक्सिस बैंक सेक्टर 7 में फील्ड बॉय का काम करता था। वह अपने साथी महेश के साथ मिलकर क्रेडिट कार्ड बनवाने वाले व्यक्तियों से नये क्रेडिट कार्ड का पिन जनरेट करने के नाम पर काल करके कार्ड की सभी गुप्त जानकारियां और ओटीपी धोखे से लेकर लोगों के खातों से पैसे निकाल लेते थे। महेश इस तरह की कई वारदातें कर चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Faridabad News - frauded for generating credit card pin accused arrested


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36b9AX0

ADD











Pages