
रविवार को विधायक घनश्याम सर्राफ ने भीम स्टेडियम का निरीक्षण किया। सुविधाओं को लेकर खिलाड़ियों से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान एक साल पहले बने फैसिलिटी सेंटर के स्टोर में बीते साल किए गए उद्घाटन का पत्थर मिला। स्टेज पर दर्शकों के लिए बनी सीढ़ियां भी जर्जर हालत में मिलीं। यहां तक कि सीढ़ियां कभी भी भरभरा कर गिरने को हैं। विधायक ने स्टेडियम में दी जा रही सुविधाओं पर असंतोष जताते हुए वे इस मामले को लेकर सीएम, खेलमंत्री को शिकायत भेजेंगे। साथ ही भवनों में कोई भी कर्मचारी न मिलने की भी शिकायत खेलमंत्री से करने का फैसला लिया। भीम स्टेडियम में चल रहे वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार वितरण के बाद विधायक सर्राफ दर्शकों के लिए बनी सीढ़ियों के पास पहुंचे और सीढ़ियों की दशा देखी। जो कि कभी भी भरभरा कर गिर सकती हैं। चूंकि दर्शक दीर्घा के दोनों तरफ बनी सीढ़ियां बीच से टूटी हुई हैं, जिनसे किसी भी व्यक्ति का ऊपर व नीचे उतरना बड़ा मुश्किल है। उसके बाद वे फैसिलिटी सेंटर पहुंचे। भवन के प्रथम तल पर कोई भी कर्मचारी व अधिकारी नहीं मिला। उन्होंने भवन का निरीक्षण किया तो वहां पर बने स्टोर रूम में बीते साल सीएम मनोहर लाल द्वारा उक्त भवन का किया गया उद्घाटन पत्थर मिला। वहां पर तैनात चतुर्थश्रेणी कर्मचारी से इस बारे में पूछा उसने इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार करते हुए बताया कि इस बारे में अधिकारी ही बता सकते हैं। उसको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36QofIm