वजन प्रबंधन के लिए नियमित अभ्यास के साथ संतुलित डाइट लें खिलाड़ी: प्रो. दिलीप कुमार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 12 January 2020

वजन प्रबंधन के लिए नियमित अभ्यास के साथ संतुलित डाइट लें खिलाड़ी: प्रो. दिलीप कुमार

भिवानी | योग वजन कम करने में सहायक हो सकता है। योग की सबसे अच्छी बात यह है की व्यायाम के पश्चात पहले की अपेक्षा ज्यादा ताजगी और उत्साह का अनुभव होता है। इसलिए युवाओं को नियमित अभ्यास के साथ-साथ संतुलित आहार लेकर वजन प्रबंधन करना चाहिए।

यह बात एलएनआईपीई विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलपति प्रो. दिलीप कुमार दुरेहा ने बतौर मुख्यातिथि सीबीएलयू में विवि के खेल विभाग एवं क्रीड़ा भारती के सौजन्य से एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में खिलाड़ियों एवं खेल प्राध्यापकों को कही। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को समय और संस्कार देने की अत्यंत आवश्यकता है। मोबाइल युवा पीढ़ी का सबसे बड़ा दुश्मन है। शिक्षा की गुणवत्ता बनाएं रखने की जिम्मेदारी सबकी है। उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं से स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्ररेणा ले राष्ट्र निर्माण में पूर्ण सहभागिता का आह्वान किया। विश्वविद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष एवं डीन विद्यार्थी कल्याण डॉ. सुरेश मलिक ने सभी मुख्यातिथियों का स्वागत किया और सेमिनार की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. गीता ने सभी मुख्यातिथियों का परिचय करवाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से किया गया। मंच संचालन डॉ. सुनील भारद्वाज ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30dMb5M

ADD











Pages