
जीएमएन काॅलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह ने चीफ गेस्ट के संदर्भ में वालंटियर्स काे संबाेधित किया। डॉ. रणपाल सिंह ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य गलियों में सफाई करना और थैला उठाना नहीं, बल्कि आम व्यक्तियों को समाज में व्यापक कुरीतियों के प्रति जागृत करना है। ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल एंड कल्चरल अवेयरनेस ओस्का द्वारा पोस्टर मेकिंग में विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र मुख्यातिथि के माध्यम से वितरित किए, जिनमें पूजा प्रथम, गगनदीप कौर द्वितीय और खुशबू शर्मा तीसरे स्थान पर रही। 13 सांत्वना पुरस्कार और प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। डॉ. राकेश कुमार ने सात दिवसीय रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. सरोज बाला, डॉ. प्रवेश कुमार, डॉ. चंद्रपाल पूनिया, डॉ. अनुपमा सिहाग, डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. राजेश व अनुराग उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Nf79Ma