इस संबंध में दीघौट पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि नौ जनवरी को उन्हें सूचना मिली की बड़ौली गांव निवासी संजय व रविंद्र अवैध खनन का काम करते हैं और डंपरों में यमुना नदी से अवैध रूप से रेती भरकर सैंलोटी गांव के पास से गुजरने वाले हैं। उन्होंने पुलिस टीम का गठन किया और सैंलोटी गांव के पास नाकाबंदी शुरू करा दी। कुछ देर बाद ही पुलिस टीम को रेती से भरा एक डंपर आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो डंपर चालक ने रोकने की जगह पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि उक्त अवैध रेती से भरे डंपर के पीछे-पीछे दो गाड़ी व चार डंपर थे, जो नाका बाधित होने के कारण निकल गए। डंपर सीधा आता देख पुलिसकर्मियों ने साइड में कूदकर अपनी जान बचाई और डंपरों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान खनन माफिया संजय व रविंद्र ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद आरोपी डंपर छोड़कर फरार हो गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35KWdMS