
मां शाकुंभरी देवी के 20वें जयंती महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पुरानी सब्जी मंडी के हनुमान मंदिर से शुरू होकर सब्जी मंडी, दाल बाजार, निकलसन रोड, हलवाई बाजार, बर्तन बाजार, पुल चमेली से होते हुए वापस हनुमान मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में 5 बैंडों की धुनों पर श्रद्धालुअों ने डांस किया। डीजे के गानों पर अघोरियों ने शिव भोले की अाराधना की। महाकाली के तीनों रूपों के तांडव का अलग ही नजारा देखने को मिला। भोलेनाथ और मां पार्वती की झांकियां यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। सात रथों पर सवार बाबा भूरादेव, बाबा गणेश, फलों व सब्जियों से सुसज्जित शाकुंभरी देवी, अर्जुन-कृष्ण, लक्ष्मी माता, काली माता व सरस्वती माता की झांकियां व सबसे आखिर में ट्रैक्टर में मां शाकुंभरी का दरबार अनूठी छटा बिखेर रहा था। मेरठ से बुलाए गए खास नफीरी वाले कलाकार, ढोल-ताशे व राजस्थानी कच्ची घोड़ी डांस शोभायात्रा व मां के दरबार की शोभा व अाकर्षण बढ़ा रहे थे। इस दौरान श्रीमद् भगवती शाकुंभरी देवी सेवक संघ की संस्थापक प्रतिभा जिंदल, रजनी जिंदल, संजीव जिंदल प्रधान, संदीप जिंदल कैशियर, राजीव रस्तोगी सचिव, प्रवीण गुप्ता कार्यकारी प्रधान, नीरज जिंदल कार्यकारी उपप्रधान, अनिल वर्मा को-कैशियर, मुकेश वर्मा सहसचिव, संदीप विंदलस उप्रपधान, अतुल गोयल उपप्रधान, राकेश गोयल उपप्रधान, राजेंद्र ओबरॉय सहसचिव, अरुण तायल, सुशील रज्जनवाल, मनोज वर्मा, अजय जिंदल उपप्रधान मेजर अशोक नैन, वीके नंदा, बंटी जिंदल व अन्य लोग उपस्थित रहे।
अाज शाम काे होगी मां की अाराधना
शनिवार को एक शाम मां शाकुंभरी देवी के नाम कार्यक्रम किंग पैलेस में शाम को 6 बजे किया जा रहा है। इसमें भजन गायक उमेश व अन्य गायक भजनों से मां की अाराधना करेंगे। झांकियों से स्टेज सजाया जाएगा। कार्यक्रम में मंच संचालिका सोनिया महेश्वरी करेंगी। 10 बजे मां की रसोई का प्रसाद वितरित होगा।
मां शाकुंभरी देवी जयंती महोत्सव के दूसरे दिन बाजाराें से निकाली शाेभायात्रा, बैंड की धुन पर झूमे श्रद्धालु
शोभाायात्रा में शामिल शंकर की झांकी।
शोभाायात्रा में सजी झांकी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37RBmcj