भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
पीकेआर जैन पीजी काॅलेज आॅफ एजुकेशन में लोहड़ी पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के उच्चारण से हुअा। बीएड व एमएड के छात्रों ने कव्वाली, सामूहिक नृत्य, पंजाबी गिद्दा से समा बांधा। फैशन शो में छात्राध्यापकाें ने भारतीय संस्कृति की वेश-भूषा की शैली को प्रदर्शित किया। मंच संचालन डाॅ. अमनप्रीत कौर ने किया।
इस अवसर पर पीकेआर जैन प्रबंधक समिति के प्रधान धर्मपाल जैन, उपप्रधान प्रो. अशोक जैन, सचिव अशाेक कुमार जैन, उपसचिव वरुण जैन, कैशियर हर्ष जैन, मैनेजर अशोक जैन, काॅलेज कन्वीनर-सचिव गुलशन जैन, सदस्य दीपक जैन, मनीष जैन व राकेश जैन माैजूद रहे। बाद में अग्नि प्रज्जवलित की गई और मूंगफली, रेवड़ी, तिल आदि को भोग रूप में अग्नि देव को अर्पित किया गया। ढोल की थाप पर अग्नि के चारों ओर नाच-गाकर लोहड़ी आनंद उठाया। इस अवसर पर प्रेम भूषण जैन, अमन जैन, संजीव जैन सहित अन्य माैजूद रहे।
काॅलेज में लोहड़ी मनाते मैनेजमेंट सदस्य व स्टाफ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TbReCn