
झज्जर पुलिस ने विवाहिता की मौत के मामले में उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विवाहित ने दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर जान दी थी। बेरी थाना प्रबंधक जय भगवान ने बताया कि रोहतक के गांव चिड़ी निवासी बिजेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपनी लड़की की शादी वर्ष 2016 में झज्जर के गांव ढराणा में सत्येंद्र पुत्र रणबीर के साथ कराई थी। आरोप है शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज की मांग को लेकर उसकी लड़की के साथ उसका दामाद सत्येंद्र व ससुराल के अन्य लोग मानसिक व शारीरिक रूप से लगातार परेशान करने लगे। 7 जनवरी 2020 को फोन करके उन्हें गांव ढराना आने के लिए कहा गया। फोन पर मिली सूचना के बाद ही वे गांव ढराना पहुंचे तो उनकी लड़की फंदे पर लटकी मिली। आरोप था कि उसकी बेटी को उसके पति व ससुराल के अन्य व्यक्तियों ने मिलकर मारा है। इस शिकायत पर पति और ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया। इस दिशा में कार्रवाई करते मृतका के पति सत्येंद्र को थाना एरिया से गिरफ्तार किया। लिखापढ़ी के बाद इसे अदालत झज्जर में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Gc55Rt