किसानों के साथ-साथ असंध से विधायक शमशेर सिंह गोगी ने भी लोगों को आश्वासन दिया है कि वह विधानसभा के सत्र में अन्य मुद्दों की तरह इस टोल को हटाए जाने का मुद्दा भी उठाएंगे। शमशेर गोगी ने बताया कि यहां टोल लगाना भाजपा सरकार द्वारा असंध उपमंडल के लोगों पर जजिया कर लगाने के समान है। गौर हो कि असंध उपमंडल करनाल जिले के अंर्तगत आता है। ऐसे में यहां से हर रोज हजारों लोगों को अपने कामों को लेकर जिला हेड क्वार्टर करनाल जाना पड़ता है। ऐसे में टोल लगने से लोगों पर दोहरी मार पड़ेगी। लोगों की मांग है कि इस सड़क से ज्यादातर असंध उपमंडल के लोगों को करनाल जाना पड़ता है। जबकि बाहर के जिलों का ट्रैफिक इस सड़क पर नहीं है। इसलिए टोल सिर्फ असंध उपमंडल के लोगों को देना पड़ेगा।
असंध. असंध के गांव प्योंत के पास बनाया जा रहा टोल।
जींद सीमा पर लगाएं तो नहीं होगी दिक्कत: गोगी
करनाल से जींद तक राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 709ए का निर्माण एनएचएआई द्वारा करीब 200 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। सरकार सड़क के टैक्स के रूप में टोल लगा रही है। जबकि यहां जींद की ओर से ट्रैफिक नहीं आती है। शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि जब दो जिलों की सड़क बनाई जा रही है तो टोल टैक्स एक ही जिले और उपमंडल के लोगों पर लगाना गलत है। गोगी ने कहा कि अगर सरकार को टोल लगाना है तो दोनों जिलों की सीमा गांव गंगाटेहड़ी से आगे जींद रोड पर शिफ्ट कर दिया जाए। इससे उन्हें दिक्कत नहीं होगा, क्योंकि प्याेंत के पास लगाने से अंसध के लोगों पर ज्यादा भार पड़ जाएगा।
पंचायत में लेंगे टोल हटवाने पर फैसला : झींडा
भाकियू के हलकाध्यक्ष जोगिंद्र सिंह झींडा ने बताया कि एक दिन का सांकेतिक धरना देकर उन्होंने टोल के खिलाफ विरोध जताया था। अब 13 जनवरी को जिलास्तरीय पंचायत बुलाई गई है। जिसमें टोल टैक्स को हटवाने को लेकर फैसला लिया जाएगा। पंचायत के लिए गांव गांव जाकर किसानों को न्याेता दिया जा रहा है। झींडा ने कहा कि वह इस टोल को यहां किसी भी कीमत पर लगने नहीं देंगे। इससे किसानों का सबसे ज्यादा नुकसान होगा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R6Jz5v