लेडिज किटी गैंग: सरोज नारंग ने हाईकोर्ट में लगाई जमानत याचिका - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 11 January 2020

लेडिज किटी गैंग: सरोज नारंग ने हाईकोर्ट में लगाई जमानत याचिका

लेडिज किटी के नाम पर कई महिलाओं व अन्य लोगों को करोड़ों रुपयों की ठगी का शिकार बनाने वाली मुख्य आरोपी यमुनानगर की सरोज नारंग की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। वहीं, सराेज ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी। बता दें कि कुछ दिन पहले सरोज ने अम्बाला स्थित अदालत में भी जमानत याचिका दायर की थी, मगर अदालत ने इसे खारिज कर दिया था। उधर, ठगी मामले में गत दिनों गिरफ्तार किए गए यमुनानगर के वीरेंद्र कुमार का 2 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। वीरेंद्र कुमार को साथ ले जाकर पुलिस ने मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी की, मगर इस संबंध में कोई भी ठोस सुराग हाथ नहीं लगा और आरोपी फरार मिले।

बीती 2 दिसंबर को ठगी के इस मामले में कैंट थाना पुलिस ने सरोज नारंग के अलावा अमित कुमार निवासी लक्ष्मीनगर यमुनानगर, हरविंद्र सिंह उर्फ गोल्डी, वीरेंद्र निवासी यमुनानगर, प्रदीप कुमार निवासी यमुनानगर को आरोपी बनाया था। अब तक मामले में पुलिस अमित लूथरा और वीरेंद्र को ही गिरफ्तार कर सकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ThYUD4

ADD











Pages