
उंचा गांव की गोशाला में गो मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीमदभागवत कथा में गुरुवार को भगवान कृष्ण की बाल लीला का वर्णन किया गया। कथा व्यास बुंदेलखंड पीठाधीश्वर श्री सीताराम दास महाराज ने भगवान को छप्पन भोग लगाते हुए गोवर्धन पूजन की। इसके बाद कृष्ण लीला का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान गोवर्धन पर्वत को उठाकर किस तरह इंद्र के घमंड को तोड़ा। उन्होंने कहा भगवान श्रीकृष्ण जब पौगंड अवस्था में थे, तब तक उन्होंने गृह लीलाएं कीं। जब वे मात्र छह दिन के थे, तब चतुर्दशी के दिन पूतना आईं, जब भगवान तीन माह के हुए तो करवट उत्सव मनाया गया। तभी शकटासुर आया, भगवान ने सकट भंजन कर उस राक्षस का उद्धार किया। इसी तरह बाल लीला में माखन चोरी, ऊखल बंधन लीला, यमलार्जुन का उद्धार आदि का वर्णन किया गया। कथा के दौरान गोशाला में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें डॉक्टरों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। कार्यक्रम में संदीप भाटिया, डा. नंदकिशोर, चिकित्सा सहायक लोकेश कुमार समेत ईश्वर पहलवान, बबलू मित्तल,बिट्टू राव, योगेश आज़ाद, कृष्ण यादव आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/372iS8W