
पलवल| केएमपी एक्सप्रेस- वे पर रतीपुर गांव के निकट स्थित टोल बूथ के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मृतक की प|ी व कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ निवासी शांतिपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका पति मोहनपाल निजी कंपनी में नौकरी करते थे। मोहनपाल का ट्रांसफर नोएड़ा हो गया, जिससे मोहनपाल 20 जनवरी को अपनी प|ी के साथ घर के सामान को कैंटर में भरकर नोएडा ले जा रहा था। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर रतीपुर टोल प्लाजा के समीप एक कैंटर साइड में खड़ा था। पीड़ित का कैंटर उस खड़े कैंटर से टकरा गया। हादसे में मोहनपाल की मौत हो गई, जबकि वह और कैंटर चालक सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RH9jpg