
अम्बाला | मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत हरियाणा सरकार ने जिला स्तर पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला के सूचना अधिकारी, जिला मैनेजर, सीएससी सेंटर के ऑपरेटरों व सरल केंद्र के ऑपरेटरों को ट्रेनिंग दी। जिला खजाना अधिकारी सुनीता गोस्वामी ने बताया कि सरकार ने अब यह निर्णय लिया गया है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने के लाभ सभी लाभार्थियों का पंजीकरण सीएससी सेंटर व सरल केंद्रों से किया जाएगा। मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के अंतर्गत जिस व्यक्ति की सालाना आय राशि 1 लाख 80 हजार व 2 हैक्टेयर भूमि का मालिक हो वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत 6 हजार वार्षिक का भुगतान एक परिवार के कल्याण के लिए हरियाणा सरकार करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30GwofW