गन्ने का भाव बढ़ाने को लेकर दिया अल्टीमेटम - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 3 January 2020

गन्ने का भाव बढ़ाने को लेकर दिया अल्टीमेटम

जींद| भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में शुगर मिल में गन्ना किसानों की बैठक हुई। बैठक में किसानों ने गन्ने की फसल का सही दाम नहीं मिलने पर विरोध जताया और मिल प्रशासन को अल्टीमेट देते हुए कहा कि अगर जल्द ही किसानों की गन्ने की फसल का रेट नहीं बढ़ाया गया तो 15 जनवरी को प्रदशेभर के सभी शुगर मिल पर किसान संघ ताला लगा देगी। अगर समय रहते किसानों की मांगें पूरी नहीं की गई तो प्रदेशभर में आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों ने कहा कि सरकार किसानों की फसल के भाव को लेकर गंभीर नहीं है। इससे किसानों की गन्ने की खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। प्रति एकड़ के हिसाब से फिलहाल किसानों को भाव 340 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा है। किसान 370 रुपए प्रति क्विंटल करवाना चाहते है। किसानों ने कहा कि 2009 से 14 तक किसानों के किसानों के गन्ने के भाव 130 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाए गए, लेकिन पिछले पांच साल के दौरान गन्ने के भाव 30 रुपए ही बढ़ाए गए। किसान की एकड़ जमीन में 350 क्विंटल गन्ने की खेती होती है। इस खेती के लिए किसान खर्च 40 से 50 हजार रुपए तक आता है। इससे किसान कई बार तो अपनी फसल की लागत भी पूरी नहीं कर पाता। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर ईश्वर सिंह, गुलतान सिंह, नैन जिला मंत्री सुनील चहल, शमशेर सिंह, मुख्तियार सिंह, रामदिया राजेंद्र, किसान जगत सिंह, सूरजमल, अनिल, जयप्रकाश मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39vNVvo

ADD











Pages