पंचायत की तालाबंदी की चेतावनी के बाद फार्मासिस्ट की डेपुटेशन की रद - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 3 January 2020

पंचायत की तालाबंदी की चेतावनी के बाद फार्मासिस्ट की डेपुटेशन की रद

नगूरां गांव की दोनों पंचायतों व ग्रामीणों द्वारा तालाबंदी करने की दी गई चेतावनी के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा नगूरां पीएचसी में कार्यरत फार्मासिस्ट की अलेवा सीएचसी में डेपुटेशन को रद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। डेपुटेशन रद होने के बाद अब फार्मासिस्ट महिला पीएचसी नगूरां पर ही रहकर ड्यूटी करेगी।

ग्रामीणों के अनुसार लगभग 10 दिन पूर्व दरिया वाला पीएचसी से तबादला होकर एक महिला फार्मासिस्ट ने नगूरां पीएचसी पर जाॅइन किया था। फार्मासिस्ट के जाॅइन करते ही अलेवा सीएचसी प्रभारी ने उक्त फार्मासिस्ट के डेपुटेशन के तौर पर अलेवा सीएचसी में चार दिनों के लिए आदेश जारी किए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Flj0El

ADD











Pages