
पांचवीं आल इंडिया रविंदर फागना अंडर-17 क्रिकेट लीग के मैच में स्लेज हैमर अकादमी ने रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी को 5 विकेट से हरा दिया। कोच धर्मेंद्र फागना के अनुसार यह मैच 40-40 ओवर का था। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उसने 39 ओवर में 10 विकेट पर 167 रन बनाए। बल्लेबाज अभय राजपूत ने 43 और पीयूष श्रीवास्तव ने सबसे अधिक 27 रन बनाए। स्लेज हैमर अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए तुषार गर्ग और ओम ने 3-3 विकेट लिए। जबकि कुशाग्र ने 2 विकेट, आयुष भट्ट और कुनाल सिंह ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्लेज हैमर क्रिकेट अकादमी ने 31.5 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज आयुष शुक्ला ने 38 और कबीर गुप्ता ने सबसे अधिक 28 रन बनाए। जबकि रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अन्नू भड़ाना ने 2 विकेट, अभय राजपूत, साहिल चौहान और यश बंजारा ने 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ़ दा मैच तुषार गर्ग को चुना गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Rmguo3