भास्कर न्यूज | फरीदाबाद
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से फतेहपुर बिल्लौच गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सप्ताह का आगाज हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना अधिकारी मंजू वर्मा ने की। सुपरवाइजर शालू ने बताया कि 24 जनवरी को हम नेशनल गर्ल चाइल्ड डे के रूप में मनाते हैं। इस दौरान ड्राइंग प्रतियोगिता, स्लोगन, मैराथन, रैली, प्रभातफेरी आदि विभिन्न तरह की गतिविधियां होंगी। पहले दिन सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. भारत लाल ने ‘’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। सुपरवाइजर राजरानी व गीता ने स्कूल स्टाफ को बैज लगाकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी वर्कर बबिता, उषा, सरोज, निशा, संतोष, हेमलता, आदि भी शामिल थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GcbvQv