जिला शिक्षा सहायक खेल अधिकारी बुद्धिराम धनखड़ और हरियाणा टीम के चीफ डी मिशन रविन्दर संधू के अनुसार प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। गुड़गांव के ऋषभ यादव, हिसार के परवीन, जींद के एकलव्य अहलावत और रोहतक के हरीश रोहतक ने 50 मीटर कम्पाउंड टीम इवेंट में पहले दिन कुल 2160 के स्कोर में से 2041 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता। इसी तरह 50 मीटर कम्पाउंड में ऋषभ यादव ने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक और द्वितीय स्पर्धा में रजत पदक तथा ओवरआल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। जबकि हिसार की भावना शर्मा ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन 50 मीटर में 360 में से 297 अंक लेकर इंडियन राउंड इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। जबकि ओवरआल में कांस्य पदक विजेता बनकर दो पदक जीते।
फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने हासिल किए कई पदक
फरीदाबाद। राष्ट्रीय स्कूल खेलकूद तीरदांजी प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ी।
जिला एथलेटिक संघ फरीदाबाद के कार्यवाहक प्रधान सत्यवीर धनखड़ के अनुसार फरीदाबाद जिले की आर्चर श्वेता सिंह ने 30 मीटर रिकर्व फीटा राउंड में 360 स्कोर में से 340 अंक लेकर कांस्य पदक जीता। जबकि हिसार की कीर्ति, फरीदाबाद की हिमांशी और श्वेता सिंह ने कुल अंक 4320 में से 3666 अंक लेकर कांस्य पदक जीता। इसके अलावा फरीदाबाद की आर्चर श्वेता सिंह ने एकल और टीम दोनों इवेंट में दो कांस्य पदक जीते। जबकि हिमांशी ने एक कांस्य पदक जीता। इसके अलावा फरीदाबाद की हिमांशी और श्वेता सिंह ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 30 मीटर रिकर्व फीटा राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन कर हरियाणा की लड़की टीम को ओवरआल कांस्य पदक दिलाया। इस उपलब्धि पर बुद्धिराम धनखड़ और हरियाणा टीम के सभी अधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए भविष्य में और भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। हरियाणा के अच्छे प्रदर्शन पर स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया के आब्जर्वर सुरेंद्र गुर्जर ने तीरंदाजों को बधाई दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NOFLVF