
गन्नौर | मकर संक्रांति पर बीएसटी काॅलोनी में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति, महिला एवं बाल विकास व समाज सेवियों ने जरूरतमंद करीब 70 बच्चों में जूते, जुराब, कपड़े वितरित की गए। साथ ही बच्चों में मुंगफली बांटी गई। मातृशक्ति की ओर से प्रांत सह संयोजिका मंजू पहल ने कहा कि हर त्योहार को हर जरूरतमंद की मदद की मनाना चाहिए, ऐसा करने से हमारी खुशी दोगुना बढ़ जाती हैं। इस अवसर पर शकुंतला, ममता चोपड़ा, पिंकी त्यागी, कमला वर्मा, इंदिरा शर्मा, कविता, मीना, बबली, सरिता, सुलोचना, सरोज, नीतू गुप्ता, कविता, फूलवती, सुभाष सरोहा, प्रवेश आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Nr2h6W