
गन्नौर | झाडू छोड़ कर नगरपालिका के सफाई कर्मचारी रुका मानदेय की मांग को लेकर गत 7 जनवरी से हड़ताल पर है। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के चलते शहर की साफ-सफाई पर असर पड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों को उनका रुका तीन माह का मानदेय नहीं मिला जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि बुधवार को दोपहर एक बजे प्रशासन व सरकार का पुतला फूंक कर रोष व्यक्त किया जाएगा। इस संदर्भ में नपा सचिव गुलशन कुमार ने बताया कि नपा खाते में पैसे है, लेकिन डीडी पावर न होने के चलते कर्मचारियों व स्टाफ की सैलरी रूकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Tqpp9E