
प्राचीन मंदिर ठाकुर द्वारा धर्मार्थ ट्रस्ट टटियाना में आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन का शुभारंभ नगरपालिका चीका के पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कथावाचक स्वामी छविराम दास महाराज कहा के भक्ति मार्ग पर चलकर ही मनुष्य परमात्मा को प्राप्त कर सकता है। स्वामी छवि राम ने ध्रुव प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब ध्रुव महाराजा बाल्यावस्था में थे तो वह एक दिन अपने पिता की गोद में चढ़ने लगे, तब उनकी सौतेली माता सुरुचि ने उन्हें गोदी से उतारते हुए कहा कि पहले तुम्हें भगवान विष्णु की भक्ति कर उनसे मेरे गर्भ में पैदा होने का वरदान प्राप्त करना होगा। ध्रुव को यह बात चुभ गई। अपनी माता सुनीति को सारी बात बताई। तब उसके माता ने कहा कि वह बिलकुल ठीक कह रही है और तुम्हें भगवान विष्णु की भक्ति करनी चाहिए।
गुहला चीका | टटियाणा मंदिर में चल रही श्रीमद्भावगत कथा के चौथे दिन मुख्यातिथि ओम प्रकाश गोयल को सम्मानित करते हुए छवि राम दास।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3acD1ew