महाविद्यालय की छात्राओं को दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 14 January 2020

महाविद्यालय की छात्राओं को दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी

राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका में मंगलवार को छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। चीका थाना के ट्रैफिक इंचार्ज मदन लाल व हेड कांस्टेबल श्याम लाल ने छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे मेंं बताया और इनका पालन करने की शपथ दिलाई। मदन लाल ने अपने संबोधन में कहा कि छात्राओं को दोपहिया वासन चलाते समय हेलमेट पहनना चाहिए और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपने वाहन का प्रदूषण कार्ड, इंश्योरेंस च जरूरी कागज अपने साथ रखना चाहिए ताकि जांच के दौरान किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। हेड कांस्टेबल श्याम लाल ने कहा कि हमारे देश में अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं जल्दी व यातायात के नियमों का पालन न करने के चलते होती है।

गुहला चीका | कन्या महाविद्यालय चीका में छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए ट्रैफिक इंचार्ज मदन लाल व हैड कांस्टेबल श्याम लाल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cheeka News - haryana news information about traffic rules given to college girls


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tij5WU

ADD











Pages