हथियार के बल पर बदमाशों ने हाईवे पर ट्रक चालक से नकदी व ट्रक लूटा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 17 January 2020

हथियार के बल पर बदमाशों ने हाईवे पर ट्रक चालक से नकदी व ट्रक लूटा

नेशनल हाईवे पर हथियार के बल पर ट्रक चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक कभी कहीं तो कभी कहीं से लूट की वारदात को बता रहा है, लेकिन हाईवे पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों में कहीं भी पीड़ित का ट्रक दिखाई नहीं दे रहा।

जिले के गदपुरी थाना, शहर थाना व सीआईए की टीमें खबर लिखी जाने तक ट्रक चालक से पूछताछ करने में जुटी हुई थी। जिला मेरठ (यूपी) के गुढ़ा निवासी ट्रक चालक जोगेंद्र ने शुक्रवार सुबह करीब चार बजे 100 नंबर पर फोन कर बताया कि लुटेरे हथियार के बल पर उससे उसके ट्रक, दो हजार रुपए व मोबाइल फोन लूट लिए। वह ट्रक के सामान खाली करने के बाद बघोला गांव के पास स्थित सीएनजी पैट्रोल पंप के पास ट्रक को हाईवे पर साइड में लगाकर सो रहा था।

चार अज्ञात व्यक्ति आए और ट्रक की खिड़की को खोलकर ऊपर चढ़ गए तथा हथियार के बल पर उसे बंधक बना लिया। दो हजार रुपए, मोबाइल फोन और ट्रक लूट कर फरार हो गए। बघौला चौकी प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक पुलिस पूछताछ में बार-बार अपने बयान बदल रहा है, कभी सीएनजी पैट्रोल पंप बघौला तो कभी तुरूश्री गार्ड के पास से लूट के बारे में बता रहा है, लेकिन वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान वहां उस दौरान कोई ट्रक दिखाई ही नहीं दे रहा। पुलिस जांच में अभी तक मामला संदेह जनक लग रहा है। जिसके चलते गदपुरी थाना, शहर थाना, सीआईए व बघौला चौकी पुलिस की टीमें जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35ZXOyp

ADD











Pages