उल्लेखनीय है कि उटावड थाना पुलिस ने गुरुवार को देर शाम मुखबिर की सूचना पर मध्य प्रदेश से पाइप चोरी कर दो वाहनों में लादकर दिल्ली बेचने के लिए जाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किए गए दोनों वाहनों से सौ पाइप बरामद किए थे। उटावड थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में आरिफ निवासी रेवासन, शाकिर निवासी झारपडी और इरसाद निवासी अकलीमपुर शामिल थे। जिनसे पूछताछ के दौरान पता चला है कि चोरी का माल लोड करने व दिल्ली बेचने में हथीन निवासी अकरम भी शामिल है। इसके अलावा माल लोड कराने में हथीन निवासी इसुब व पचानका गांव निवासी मुज्जी तथा इनके साथ ईको गाडी में 6-7 आदमी और रहते हैं और चोरी का माल लोड करते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NDlpib