ग्रोवर ने भड़काए थे दंगे, करोड़ों के घोटाले किए, सीएम इनके चंगुल में फंसे, ऐसे घोटाले चलते रहे तो समर्थन वापस लूंगा: कुंडू - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 3 January 2020

ग्रोवर ने भड़काए थे दंगे, करोड़ों के घोटाले किए, सीएम इनके चंगुल में फंसे, ऐसे घोटाले चलते रहे तो समर्थन वापस लूंगा: कुंडू

रोहतक.भाजपा से बगावत कर महम से आजाद विधायक बने बलराज कुंडू ने पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर पर भ्रष्टाचार और दंगे भड़काने के गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा सरकार काे बिना शर्त समर्थन दे चुके विधायक कुंडू के 2 माह बाद ही सुर बदल गए हैं। जजपा विधायक रामकुमार गौतम के बाद अब कुंडू के मोर्चा खोलने से राजनीतिक गलियारों में उथल-पुथल है।

कुंडू ने सीएम मनोहर लाल पर भी सवाल खड़े किए हैं कि वे भ्रष्टाचारियों के चंगुल में फंसे हुए हैं। अनिल विज से उन्हें जांच का भरोसा है। उन्होंने कहा कि यदि ये घोटाले चलते रहे तो मैं समर्थन वापस भी ले लूंगा। महम से आजाद विधायक बलराज कुंडू ने ने प्रेसवार्ता कर कहा कि वर्ष 2016 में लगी जातीय दंगों की आग में सबसे बड़ा हाथ मनीष ग्रोवर का था।

मैं दावे के साथ आज भी कहता हूं कि उन दंगों की यदि निष्पक्ष तरीके से जांच हो तो पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को कोई भी जेल के अंदर जाने से नहीं रोक सकता। ग्रोवर ने अपनी राजनीति और स्वार्थ के लिए लोगों काे भड़काया। लोगों को पैसे और शराब पिलाई।

बलराज कुंडू से सीधे सवाल

  • आप सरकार को समर्थन देने के दो माह बाद यह आरोप क्यों लगा रहे हैं? क्या आपको मंत्री नहीं बनाया इस वजह से?
  • मैं धन्यवादी दौरों और पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त था। मुझे मंत्री की सुविधाओं की कोई जरूरत नहीं है। मेरी किस्मत में हाेगा ताे मैं एक दिन सीएम भी बनूंगा।
  • क्या यह मंत्री बनाने के लिए दबाव की राजनीति तो नहीं? मंत्री बनाने के बाद सुर बदल तो नहीं जाएंगे?
  • नहीं, मैं विधानसभा में इस मामले काे उठाऊंगा। यदि जांच नहीं हुई ताे काेर्ट में जाऊंगा।

मैं हर जांच को तैयार हूं : मनीष ग्रोवर
^महम विधायक बलराज कुंडू के आरोप आधारहीन हैं। कुंडू झूठे आरोप लगाकर न भागंे। मैं हर जांच को तैयार हूं। जहां तक जात-पात के आरोपों की बात है। पांच साल के कार्यकाल में 36 बिरादरी के लिए काम किए हैं। -मनीष ग्रोवर,पूर्व सहकारिता मंत्री, भाजपा

पूर्व मंत्री ग्राेवर पर ये लगाए आरोप

  1. कुंडू ने कहा कि शुगर मिलों से शीरा खरीदने के पैतृक धंधे में पूर्व मंत्री ग्रोवर ने परिवार के लोगों को फायदा पहुंचाया। प्रदेशभर की मिलों से शीरा 7 साल पुराने रेट पर कौड़ियों के भाव खरीदा जा रहा है।
  2. कुंडू ने कहा कि रोहतक की कॉलोनियों में सड़कों पर मास्टिक अस्फाल्ट लेयर बिछाई जा रही हैं। इसमें 70 से 80 करोड़ रु. का घोटाला पहली नजर में दिखता है। ठेके पर जो काम 455 रुपए वर्गमीटर में हाता है, वह काम 900 तक में करवाया गया। इसकी माेटाई भी कम है।
  3. सिटी थाने की जमीन पर बनने वाले मॉल कम पार्किंग में चहेते को सिंगल टेंडर अलॉट करा दिया है, जबकि यह प्रक्रिया नहीं है। इसमें सीएम के यहां से मंजूरी करा कर टेंडर दिलाया गया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विधायक बलराज कुंडू।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZPRRD1

ADD











Pages