थर्मल(प्रीतपाल सिंह).टिक-टाॅक के जरिए प्यार का अनाेखा मामला सामने आया है। प्यार इतना परवान चढ़ा कि शादी करने के लिए 20 साल की लड़की दिल्ली से भागकर पानीपत आ गई, लेकिन काेर्ट की छुट्टी हाेने के कारण शादी नहीं कर पाए। इससे पहले शुक्रवार काे तलाश करते हुए पानीपत पहुंची दिल्ली पुलिस दाेनाें काे बरामद करके दिल्ली ले गई।
अब आगे की कार्रवाई युवती के बयान पर टिकी है। वह जाे काेर्ट में कहेगी, उसी के अनुसार पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी, क्याेंकि वह बालिग है। लड़के का पूरा परिवार भी दिल्ली के लिए रवाना हाे गया। शनिवार काे पूरे मामले सेपर्दा उठेगा।लड़का 23 साल का है और धागा फैक्ट्री में काम करता है। करीब दाे साल से टिक-टाॅक पर वीडियो बनाता था। दिल्ली की युवती ने उसे फाॅलाे कर दिया। फिर लड़के ने उसे फाॅलाे बैक किया। दाेनाें में दोस्ती हो गई थी।
युवती के परिजनाें ने दिल्ली में कराई थी गुमशुदगी दर्ज
युवक ने प्यार की बात अपने मामा के गांव के रहने वाले व्यक्ति यानी मुंह-बोले मामा को बताई। तब उनके बीच काेर्ट मैरिज करने की सलाह बन गई। इसके लिए लड़की भी तैयार हाे गई। 1 जनवरी काे लड़की घर से बिना बताए पानीपत आगई। यहां पर लड़का उसकाे अपने साथ ले गया। लड़की के नहीं मिलने पर परिजनाें ने दिल्ली के एक थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और लड़की की तलाश शुरू कर दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZLXWjK