नए सिरे बनेंगे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, जंजघर व स्कूल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 16 January 2020

नए सिरे बनेंगे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, जंजघर व स्कूल

भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

माॅडल टाउन में 70 वर्ष पुराने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर काे नए सिरे से बनाया जाएगा। साथ ही स्कूल व जंजघर का भी निर्माण किया जाएगा। यह निर्माण श्री सनातन धर्म सभा माॅडल टाउन कराएगी जिस पर करीब 3 कराेड़ रुपए खर्च हाेंगे। वीरवार काे जंजघर व स्कूल का गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने शिलान्यास किया। श्री सनातन धर्म सभा माॅडल टाउन के प्रधान एडवाेकेट उमरीश गांधी व अन्य मेंबर्स ने हवन में आहुति डाली। पहले भी मंदिर, स्कूल अाैर जंजघर सनातन धर्म सभा ने ही बनवाए गए थे। यह भवन तीन मंजिला बनेगा।

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर काे अब आधुनिक तरीके से अाने वाले 100 साल की आवश्यकता काे देखते हुए किया जाएगा। मंदिर का गुंबद 60 फुट ऊंचा हाेगा। भव्य मंदिर अाैर स्कूल व जंजघर की बिल्डिंग का नक्शा तैयार हाे चुका है। मंदिर प्रांगण में चल रहे लहना सिंह सनातन धर्म गर्ल्स हाई स्कूल में अभी 600 बच्चे पढ़ रहे हैं। ग्राउंड फ्लाेर पर मंदिर अाैर जंजघर बनेगा, जबकि जंजघर के ऊपर स्कूल चलाया जाएगा। स्कूल का नाम स्वतंत्रता सेनानी लहना सिंह के नाम पर रखा गया है। वह महान शिक्षाविद् थे। निर्माण कार्य काे करीब 3 वर्ष में पूरा किया जाएगा, जिसमें मंदिर अाैर स्कूल के कमरे भी शामिल हैं।

पहले चरण में स्कूल व जंजघर बनाया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में मंदिर का निर्माण हाेगा। मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण, श्रीराधा-कृष्ण, राम दरबार का स्थान बनाया गया है, जबकि मंदिर में महा कालेश्वर शिवलिंग का स्थान भी है। जहां जल की बजाय काजल चढ़ाया जाता है। इसके साथ ही बनने वाले स्कूल में कंप्यूटर, अाधुनिक लाइब्रेरी भी बनेगी। इस गर्ल्स स्कूल में 5वीं तक लड़के भी पढ़ते हैं, जबकि छठी से 10वीं तक लड़कियां पढ़ती हैं।

शिलान्यास श्री सनातन धर्म सभा माॅडल टाउन निर्माण कार्य पर खर्चेगी 3 करोड़ रुपए, 3 साल में पूरा हाेगा काम

माॅडल टाउन में शिलान्यास के दाैरान माैजूद गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज व पदाधिकारी।

सभा से माॅडल टाउन के 400 से ज्यादा परिवार जुड़े

प्रधान उमरीश गांधी ने बताया कि सभा से माॅडल टाउन के 400 से ज्यादा परिवार जुड़े हैं। सभा निर्माण कार्य करवाएगी। साथ ही निर्माण कार्य के लिए लाेगाें से भी सहयाेग लिया जाएगा। मंदिर शिलान्यास पर सभा के मेंबर डीके मंगला, सुभाष शर्मा, त्रिभुवन सहगल, रमन गुप्ता, कृष्णलाल चावला, सुभाष बहल, अाेमप्रकाश हांडा, भूषण वर्मा, गुरप्रीत सिंह बख्शी, अमित गुप्ता, रविकांत, गजेंद्र सेठी, विजय सचदेवा, सुभाष अाहूजा, राजिंद्रपाल ने हवन में आहुति डाली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news sri laxmi narayan temple janjghar and school will be built afresh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R060ud

ADD











Pages