दिव्यांग बच्चों को हुनरमंद बनाने के लिए दिया जा रहा गुलकंद, गुलाबजल, परफ्यूम बनाने का प्रशिक्षण - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 16 January 2020

दिव्यांग बच्चों को हुनरमंद बनाने के लिए दिया जा रहा गुलकंद, गुलाबजल, परफ्यूम बनाने का प्रशिक्षण

फरीदाबाद, पलवल, नूंह और सोनीपत करीब 50 दिव्यांग हिस्सा ले रहे हैं

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

दिव्यांगों को हुनरमंद बनाने के लिए उन्हें गुलाबजल, गुलकंद, हर्बल गुलाल, फेसपैक और परफ्यूमरी आदि बनाने के गुर सिखाए जाएंगे। गुरुवार से हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने ऊंचा गांव में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस शिविर में सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र कन्नौज के साथ मिलकर दिव्यांग बच्चों को परफ्यूम व फेसपैक आदि बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें फरीदाबाद के अलावा पलवल, नूंह और सोनीपत जिले के 11वीं और 12वीं के करीब 50 दिव्यांग छात्र हिस्सा ले रहे हैं। जिला परियोजना अधिकारी डॉ. अब्दुल रहमान के अनुसार इस शिविर से छात्रों को काफी फायदा होगा। उन्हें रोजगारपरक जानकारी दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TyC9ee

ADD











Pages