टोहाना.उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में नशा तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ प्रदेश सरकार जल्द ही सख्त कानून लाने जा रही है। नए कानून में नशे का व्यापार करने वाले लोगों को अब 6 महीने तक जमानत नहीं हो सकेगी। उपमुख्यमंत्री यहां गांव बिढ़ाईखेड़ा में विधायक देवेन्द्र सिंह बबली द्वारा आयोजित मधुर मिलन समारोह व धन्यवाद रैली को संबोधित कर रहे थे।
उनके साथ जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह व राज्य मंत्री अनूप धानक, विधायक ईश्वर सिंह व रामकरण काला भी मौजूद रहे। दुष्यंत चौटाला ने टोहाना विधानसभा क्षेत्र की जनसंख्या की दृष्टि से बड़ी ग्राम पंचायतों को 30 लाख और छोटी ग्राम पंचायतों को 15 लाख रुपए विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sR2pW7