बस स्टैंड में बूथ के सामने खड़ी बाइकों की हवा निकालने पर हंगामे के बाद रोडवेज सख्त, अब दिखे वाहन ताे कटेंगे चालान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 12 January 2020

बस स्टैंड में बूथ के सामने खड़ी बाइकों की हवा निकालने पर हंगामे के बाद रोडवेज सख्त, अब दिखे वाहन ताे कटेंगे चालान

बस स्टैंड परिसर में कुछ लोगों ने बूथ पर बसों के आगे अपनी बाइक खड़ी कर परिवहन व्यवस्था को बाधित किया। कंडक्टर व ड्राइवर के बार-बार कहने पर बाइक को नहीं हटाया तो स्टैंड इंचार्ज ने बाइकों की हवा निकाल दी। इससे बाइक सवार व स्टैंड इंचार्ज के बीच कहासुनी भी हुई। बस स्टैंड पर इस तरह की दिक्कत रोडवेज कर्मचारियों के सामने हर रोज आती है। कई बार ऐसे लोगों के साथ कर्मचारियों का झगड़ा भी हो जाता है।

अधिकारों के प्रति जितना जागरूक होना जरूरी है उतनी ही कर्त्तव्य के प्रति जागरूकता जरूरी है। आम आदमी के सहयोग से ही किसी भी प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रखा जा सकता है, लेकिन कुछ लोग समाज व प्रशासन के प्रति अपने कर्त्तव्य को ठीक से नहीं समझते। कुछ व्यक्तियों की तरफ से नैतिक जिम्मेवारी न निभाने से सामाजिक व प्रशासनिक व्यवस्था तार-तार हो जाती है, जिससे आम आदमी को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसलिए सभी काे सामाजिक व नैतिक कर्तव्य को निभाना भी जरूरी होता है। बस स्टैंड पर हर रोज कुछ लोगों की लापरवाही के कारण सैकड़ों यात्रियों व कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ती है। रविवार को कुछ लोग अपने परिजनों को लेकर बस स्टैंड पर बसों में बैठाने के लिए आए। परिजन बाइकों को बस स्टैंड के अंदर ले जाते है और बूथ पर बसों के आगे बाइकों को खड़ी कर अपनी परिजनों को बसों में बैठाते हैं। जब तक बस नहीं चलती परिजन बाइक लेकर बसों के आगे ही खड़े रहते हैं। रविवार को चार लोगों ने अपनी बाइक बूथों के आगे खड़ी कर दीं। कर्मचारियों ने बाइक हटाने के लिए कहा, लेकिन लोगों ने बाइक नहीं हटाई तो बस स्टैंड इंचार्ज इंद्र वर्मा ने बाइक के टायरों की हवा निकाल दी। कुछ मिनट विवाद भी हुआ। हैरानी की बात तो यह है कि एक परिजन बूथ के आगे अपनी बाइक पर बैठकर चाय पीता रहा। स्टैंड इंचार्ज ने बाइक हटाने को कहा तो युवक ने बाइक नहीं हटाई। इसके बाद स्टैंड इंचार्ज ने बाइक के टायर की हवा निकाल दी।

अव्यवस्था यात्रियों के परिजन बसों के सामने खड़ी करते हैं बाइक, बस स्टैंड में 7 टॉयलेट होने पर भी खुले में जाते हैं शौच

भिवानी। रोडवेज बस स्टैंड परिसर में बाइक खड़ी करने के मामले को लेकर स्टैंड इंचार्ज इंद्र से बहस करता एक बाइक सवार व बाइकों की हवा निकालते हुए स्टैंड इंचार्ज इंद्र।

टाेकने का भी कोई असर नहीं

कुछ लोग अपनी नैतिक जिम्मेवारी को दरकिनार कर बस स्टैंड परिसर में खुले में ही बाथरूम करते हैं, जबकि बस स्टैंड में सात शौचालय बने हुए हैं। हालांकि बस स्टैंड परिसर में दीवारों जागरूकता स्लोगन भी लिखे हुए हैं। इसके बावजूद कुछ शौचालय में जाने की बजाए खुले में बाथरूम करते हैं। कई बार कर्मचारी लोगों को ऐसा करने से टोकते भी हैं, लेकिन उनपर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है।

इस तरह उठानी पड़ती है परेशानी

1. लोग जब बूथ पर बसों के आगे बाइक खड़ी कर देते हंै तो बस स्टैंड परिसर में आने वाली बसों का रास्ता बाधित होता है। इस दौरान चालक बसों को मोड़ कर बूथ पर लगाते हैं तो भी दिक्कत आती है। कुछ यात्री बसों के बाइक खड़ी कर चले जाते हैं और बस के चलने का समय होता है ड्राइवर बस स्टैंड पर बाइक सवार को ढूंढता रहता है ताकि बाइक को हटवाया जा सके।

2. अनेक लोग बस स्टैंड परिसर में खुले में बाथरूम करते हैं। बस स्टैंड प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छात्राएं व महिला यात्री पहुंचती है। ऐसे में छात्राओं व महिलाओं को कई बार शर्मसार होना पड़ता है। इसके अलावा दीवारें गंदी होती है और परिसर में गंदगी फैलती है। जिसका स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। बदबू आने से यात्रियों का परिसर में खड़ा रहना भी मुश्किल हो जाता है।

प्राइवेट वाहनों की एंट्री है बैन

बस स्टैंड परिसर में प्राइवेट वाहन की एंट्री बैन है। कोई भी व्यक्ति अपना वाहन बस स्टैंड परिसर में ऐसे स्थान पर नहीं खड़ा कर सकता, जो परिवहन व्यवस्था में बाधा बने। सोमवार से बस स्टैंड पर ऐसे वाहनों के चालान काटे जाएंगे, जो रोडवेज परिवहन व्यवस्था में बाधा बनेंगे। अभद्रता करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।\'\' -भरत सिंह परमार, टीएम।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhiwani News - haryana news roadways hardened after uproar over evacuation of bikes parked in front of booth in bus stand vehicles now visible will be challaned
Bhiwani News - haryana news roadways hardened after uproar over evacuation of bikes parked in front of booth in bus stand vehicles now visible will be challaned


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36Ouc8C

ADD











Pages