पुलिस ने शोरूम संचालक डॉ. ईश्वर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रघु हुंडई मोटर व्हीक्ल कंपनी के शोरूम संचालक डॉ. ईश्वर दास गुप्ता ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति खुद को शोरूम संचालक डॉ. ईश्वर दास गुप्ता बताकर बैंक शाखाओं के मैनेजरों से फोन कॉल कर दो-दो करोड़ रुपये की एफडी करवाने का झांसा दे रहा है। शिकायत में बताया कि आरोपी ने आईसीआईसीआई बैंक शाखा में फोन कॉल कर खुद को डॉ. ईश्वर गुप्ता होने का दावा करते हुए दो करोड़ रुपये एफडी के तौर पर निवेश करने का झांसा दिया। इसके अलावा आईडीबीआई बैंक शाखा में भी 24 दिसंबर व 26 दिसंबर 2019 को फोन कॉल कर बैंक में दो करोड़ के निवेश की बात की और रघु हुंडई के अकाउंट में दस लाख रुपये हस्तांतरित करने की बात कही। आरोपी ने रोहतक गेट स्थित एबीआई बैंक शाखा के अधिकारी से भी फोन कॉल कर रुपये के निवेश की बात कही थी। शिकायत में डॉ. ईश्वर ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 419 व 511 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी ने खुद को डॉ. ईश्वर गुप्ता बताकर दो-दो करोड़ रुपये का निवेश करने का दिया झांसा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FFWiHf